भीम ऐप से एक ग्राहक जोड़ने पर 10 मिलेगा रुपये का बोनस-मोदी



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि डिजिटल भुगतान के लिए सरकार का डिजिधन आंदोलन भ्रष्टांचार के अभिशाप को समाप्तन करने की दिशा में एक महत्वरपूर्ण कदम है।
नागपुर में दीक्षा भूमि में डॉ भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती पर उन्हें  भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते पीएम मोदी ने भीम ऐप के तहत प्रोत्सा हन की दो नई योजनाओं की शुरुआत की।

 नकद रहित लेनदेन को बढ़ावा देने की मुहिम में युवाओं को शामिल करने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जो भी व्यकक्ति भीम ऐप को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा उसे बोनस और उसके खाते में हर बार दस रुपये जमा हो जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments