
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति ने प्रदान किए पद्म पुरस्कार. सुप्रसिद्ध गायक येसुदास और सद्गुरू जग्गी को पद्म विभूषण, संगीतज्ञ पंडित विश्वमोहन भट्ट को पद्म भूषण और लोकप्रिय गायक कैलाश खेर को पद्मश्री
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ने विभिन् क्षेत्रों में काम करने वाली विभूतियों से पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया। पद्म अलंकरण समारोह में 3 हस्तियों को पद्मविभूषण, 4 को पद्मभूषण और 37 को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।पद्मविभूषण की श्रेणी में सुन्दरलाल पटवा को समाजसेवा के क्षेत्र में मरणोपरांत, सदगुरू जगदीश वासुदेव को अध्यात्म और के जे येशुदास को संगीत और कला के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गिटार से मोहन वीणा की रचना करने वाले पंडित पडित विश्वमोहन भट्ट,सहित्यकार प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी और चो एस रामास्वामी को पश्रकारिता के क्षेत्र में पद्मभूषण पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा जिन 37 हस्तियों
को पद्मश्री दिया गया उसमें एली अहमद, गिरीश भारद्वाज, सुब्रोतो दास,संजीव कपूर, दीपा करमाकर, कैलाश खेर और साक्षी मलिक शामिल हैं।

0 Comments