हर हाल में बरकरार रखें विविधता में एकताः प्रणब मुखर्जी




राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बिहार में महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह की शताब्दी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने ..कड़े संघर्ष और बड़े त्याग.. से मिली आजादी के बाद देश को एकजुट रखने की जरूरत पर बल देते हुए आह्वान किया विविधता में एकता भारत की बड़ी विशेषता है और इसे हर हाल में बरकरार रखना चाहिए .मुखर्जी ने चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के मौके पर यहां श्रीकृष्ण स्मारक भवन में आयोजित अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में लोग अपने दैनिक कार्यों के लिये करीब दो सौ भाषाओं का इस्तेमाल करते हैं और यहां सात प्रमुख धर्म है, बावजूद इसके लोग एक पहचान .. मैं भारतीय हूं .. , एक तिरंगा और एक संविधान के अंदर कार्य करते हैं . यह इस देश की खूबी है . भारत की इस विविधिता में एकता की सराहना होनी चाहिए और इसे हर हाल में बरकरार रखना चाहिए . राष्ट्रपति ने आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी और बिहार के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि चम्पारण आजादी की लड़ाई का प्रयोगशाला बना जहां से ..सत्याग्रह.. को पहचान मिली . उन्होंने कहा कि अफ्रीका से वकालत कर लौटे मोहनदास करमचंद गांधी का महात्मा गांधी में परिर्वतन बिहार के चम्पारण में ही हुआ था.

प्रणव मुखर्जी की सुरक्षा में चूक, युवक ने मंच पर छूआ राष्ट्रपति का पैर
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए आज एक युवक उनके करीब पहुंच गया और पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया. चंपारण सत्‍याग्रह शताब्‍दी वर्ष के मौके पर यहां श्रीकृष्ण स्मारक भवन में देश भर से आये स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में जब राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे तभी मंच पर एक युवक उनके करीब पहुंच गया और उनके पैर छू लिये. युवक सफेद कुर्ता पायजामे में था इसलिए राष्ट्रपति को भी भ्रम हो गया और उन्होंने उसे आशीर्वाद दे दिया. इसी बीच उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने उसे धर दबोचा और उसे तुरंत बाहर ले गये . पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments