प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित



भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को भुवनेश्वर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां के प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। मंदिर में पीएम मोदी को देखने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ उमड़ी। प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी लिंगराज मंदिर पहुंचे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राजभवन में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों से मुलाक़ात की और उन्हें सम्मानित किया।

 पीएम ने यहां ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के ख़िलाफ़ पाइका विद्रोह में हिस्सा लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से मुलाक़ात की।

 उन्हें संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों से मिलने का मौका मिला। दुर्भाग्य है कि इतना बड़ा स्वतंत्रता संग्राम केवल कुछ परिवारों और घटनाओं तक सीमित कर दिया गया। भारत की आजादी का आंदोलन जन-जन का आंदोलन था।

Post a Comment

0 Comments