केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का पोर्टल लॉन्च किया।
इस अवसर पर प्रकाश जावडेकर ने कहा कि सरकार सभी स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर ज़ोर दे रही है। जावडेकर ने कहा कि इस वर्ष के बजट में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के लिए एक हजार तीन सौ करोड़ रुपये दिए गए हैं। जावडेकर ने इस मौके पर उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत विभिन्न राज्यों की 17 परियोजनाओं की शुरुआत की।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सोमवार को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (आरयूएसए) का पोर्टल और मोबाइल एप लॉन्च करेंगे. नई दिल्ली में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह पोर्टल राज्यों की उच्चतर शिक्षा योजनाओं, राज्यों की उच्चतर शिक्षा परिषदों के निर्णयों एवं इन योजनाओं के तहत संसाधनों के विवरणों से संबंधित एक वन स्टॉप योजना है. इसके अतिरिक्त, यह गैलरी आरयूएसए के तहत शुरू की गई परियोजनाओं का एक समृद्ध संग्रह भी है.
बयान के अनुसार, लांच के अवसर पर 12 राज्यों के शिक्षा मंत्री, सचिव, आरयूएसए के नोडल अधिकारी मौजूद रहेंगे. बयान में कहा गया है कि सोमवार को ही डिजिटल तरीके से 17 आरयूएसए की परियोजनाएं भी लॉन्च की जाएंगी.
इनमें जम्मू एवं कश्मीर में एक कलस्टर विश्वविद्यालय, पुणे विश्वविद्यालय में खुफिया प्रणालियों के लिए आरयूएसए केन्द्र पर सूक्ष्म एटीएम सुविधा, केरल के कलाडी में श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय में सौर ऊर्जा सुविधा, झारखंड के घाटशिला महाविद्यालय में भाषा प्रयोगशालाएं शामिल हैं.


0 Comments