दिल्ली में मथुरा रोड स्थित एक नामी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने गुरुवार सुबह फुटपाथ पर सो रहे 4 लोगों को कुचल दिया। कश्मीरी गेट इलाके में हुई इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 3 अन्य घायल हो गए।
आरोपी छात्र 5 दिन पहले ही बालिग हुआ था। उसके पास लाइसेंस भी नही था। इस बाबत पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार कश्मीरी गेट स्थित लोहे के पुल पर कुछ लोग फूटपाथ पर सो रखे थे। सुबह 5.45 बजे आई 20 कार ने 4 लोगों को कुचल दिया। इनमे से एक शख्श कार से लगभग 20 मीटर तक घिसटता चला गया।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय कार समर चुग चला रहा था। कार उसके दोस्त उज्जवल की है। कार में एक और दोस्त भव्य भी मौजूद था।
आरोपी का जन्मदिन महज 5 दिन पहले 15 अप्रैल को था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मथुरा रोड स्थित अपने स्कूल मेबदोस्तों से मिलने जा रहे थे। तीनों युवकों के पिता बड़े कारोबारी हैं।


0 Comments